त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी घम्मन साहू ने अपने कुशल नेतृत्व में भाजपा को बड़ी जीत दिलाई, 5 में से 4 जिला पंचायत सदस्य जीते


00 मोदी की गांरटी व विष्णु देव साय के सुशासन पर जनता ने लगाई मोहर- घम्मन साहू
00 पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए विनिंग कंडीडेट होने के बावजूद घम्मन चुनाव नहीं लड़े
00 अपने कुशल नेतृत्व व राजनीति के अपार अनुभव से छुईखदान ब्लॉक में 5 में से 4 जिला पंचायत क्षेत्र में पार्टी को जीत दिलाई
00 भाजपा में अब घम्मन का बढ़ेगा कद
खैरागढ. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के केसीजी जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता व राजनीति के अपार अनुभव से छुईखदान ब्लॉक में 5 में से 4 जिला पंचायत क्षेत्र में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है. गौरतलब है कि छुईखदान ब्लॉक में केसीजी जिला पंचायत के अंतर्गत कुल 10 में से 5 सीट आती है और पहले चरण में सोमवार 17 फरवरी को हुए मतदान के पश्चात देर रात तक चली मतगणना में भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी घम्मन साहू ने अपनी नेतृत्व क्षमता का जबरदस्त लोहा मनवाते हुए भाजपा को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 साल्हेवारा, क्षेत्र क्रमांक 3 कटंगी, क्षेत्र क्रमांक 4 भूर्भुसी और क्षेत्र क्रमांक 5 उदयपुर में बड़ी जीत दिलाई है.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में छुईखदान ब्लॉक में हुआ चुनाव
जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी घम्मन साहू ने कहा कि केसीजी जिला के छुईखदान ब्लॉक के 5 जिला पंचायत क्षेत्र, 25 जनपद पंचायत एवं 107 ग्राम पंचायत सरपंच के पद के लिये गांव की सरकार चुनने के लिये सोमवार 17 फ़रवरी को कराये गये मतदान के बाद गांव में फिर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गांरटी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन पर जनता द्वारा मोहर लगाया गया हैं. गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू की कुशल नेतृत्व क्षमता व भाजपा नेता विकांत सिंह के मार्गदर्शन में छुईखदान जिला पंचायत के 5 में से 4 में भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी हेमलता निजाम मंडावी, प्रियंका खम्मन ताम्रकार, विक्रांत सिंह व ललित चोपड़ा की प्रचंड जीत के साथ छुईखदान जनपद पंचायत में भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियो की एकतरफा जीत के साथ अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनाने में भाजपा सफल होती नजर आ रही हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत के चुनाव में भी अधिकांश पंच सरंपच भाजपा समर्थित जीत हासिल किये हैं. भाजपा के कद्दावर नेता घम्मन साहू ने कहा कि पंचायत चुनाव में हमारी बड़ी सफलता यह दर्शाता हैं कि गांव- गांव में मोदी की गांरटी के साथ- साथ प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के 13 माह के कार्यकाल में किसान, महिला, गरीब व युवाओं सहित हर वर्ग के लिये हुए कल्याणकारी कार्यों पर सभी वर्ग के लोगों ने अपनी मुहर लगाई हैं। उन्होंने दूसरे चरण में गुरुवार 20 फ़रवरी को खैरागढ़ ब्लॉक में होने वाले मतदान में भी भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत जिला पंचायत, जनपद पंचायत के प्रत्याशियो के साथ-साथ भाजपा समर्थित पंच सरपंचों को आम जनता से जीताने की अपील की हैं.
पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए विनिंग कंडीडेट होने के बावजूद घम्मन चुनाव नहीं लड़े
खास बात ये है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रभारी पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू केसीजी जिला भाजपा के जमीन से जुड़े हुए कद्दावर नेता है और आज तक कोई चुनाव नहीं हारे है. घम्मन ने अब तक के अपने राजनीतिक जीवन में अपनी जमीनी पकड़ और काबिलियत से टोलागांव सरपंच से लेकर पांडादाह क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य व महिला बाल विकास का जिला पंचायत राजनांदगांव का सभापति बनने तक का सफ़र तय किया है. खास बात ये है कि केसीजी जिला बनने के बाद इस जिले में नई 10 जिला पंचायत सीट बनी है जिसमें से 5 छुईखदान ब्लॉक में है जिसका चुनाव सम्पन्न हो गया वही बची हुई 5 सीट में 20 फ़रवरी गुरुवार को मतदान होगा. इसी ब्लॉक के क्षेत्र क्रमांक 6 पांडाडाह जो पहले अविभाजित राजनांदगांव जिले में क्षेत्र क्रमांक 5 था वहीं से घम्मन साहू विपरीत परिस्थितियों में भी जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में शानदार जीत हासिल किये थे और इस बार वो सीट पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिए आरक्षित होने के बाद स्वाभाविक रूप से अपनी क्षेत्र में जबरदस्त पकड़ और लोगों से पूरे 5 साल सतत जनसम्पर्क एवं आम जनता के बीच लोकप्रियता के चलते जिताऊ प्रत्याशी (विनिंग कंडीडेट) थे लेकिन इसके बावजूद पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए घम्मन चुनाव नहीं लड़ रहें और प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर वो पूरे केसीजी जिले में भाजपा के समर्थित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य व सरपंचों की जीत के लिये लगातार पूरे जिले का दौरा कर रहें और अपनी कुशल व प्रभावी रणनीति से भाजपा को मजबूत करने का शानदार व सफल प्रयास किया है जिसका सुखद परिणाम छुईखदान ब्लॉक के त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में दिखा है.
पार्टी में अब घम्मन का बढ़ेगा कद
चुनाव में भाजपा द्वारा जिला प्रभारी बनाये गये पार्टी के दिग्गज नेता घम्मन साहू के नेतृत्व में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली शानदार सफलता के बाद प्रदेश भाजपा संगठन व पार्टी में घम्मन का कद भी बढ़ेगा और भविष्य में उन्हें पार्टी में और कई महत्वपूर्ण पदों में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. बहरहाल अब देखना ये है कि घम्मन ने पार्टी हित में जो त्याग किया और सिर्फ पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी द्वारा मिली जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया तो भविष्य में प्रदेश भाजपा संगठन उन्हें पार्टी के लिए समर्पित भावना का क्या बड़ा ईनाम देती है.


