BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARHखैरागढ़
छुईखदान नगर पंचायत चुनाव: कांग्रेस की रानी नम्रता दास वैष्णव ने भाजपा को 616 वोट से हराया, कांग्रेस की बड़ी जीत



छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रानी नम्रता दास वैष्णव ने भाजपा प्रत्याशी शीतल नवनीत जैन को 616 वोट से हराकर बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही कांग्रेस ने 8 पार्षद पद पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा के 7 पार्षद जीते।
रानी नम्रता दास वैष्णव के पति राजा गिरीराज किशोर दास वैष्णव पहले भाजपा के कद्दावर नेता थे, लेकिन जब उन्होंने अपनी पत्नी के लिए टिकट मांगी और नहीं मिलने पर कांग्रेस में शामिल हो गए। इस जीत के बाद कांग्रेस पार्टी में जमकर जश्न का माहौल रहा, जबकि भाजपा खेमे में मायूसी छाई रही। ¹


