गंडई नगर पंचायत चुनाव: कांग्रेस के राजा लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने भाजपा के राजेश मेहता को 240 वोट से हराया



गंडई नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजा लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने भाजपा प्रत्याशी राजेश मेहता को 240 वोट से हराया। खुसरो को 4288 वोट मिले, जबकि मेहता को 4048 वोट प्राप्त हुए। इस चुनाव में कुल 8475 मत पड़े, जिसमें से 139 मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया।
इस चुनाव में भाजपा के 8 पार्षद और कांग्रेस के 6 पार्षद प्रत्याशी जीते, जबकि 1 पार्षद प्रत्याशी ने निर्दलीय जीत हासिल की। वार्ड नंबर 1 से तामेश्वर साहू, वार्ड नंबर 2 से श्यामपाल ताम्रकार, वार्ड नंबर 3 से अशोक मरार, वार्ड नंबर 4 से ममता स्वर्णकार, वार्ड नंबर 5 से अमन सोनी, वार्ड नंबर 6 से सोनल क्रांति ताम्रकर, वार्ड नंबर 7 से राकेश निषाद, वार्ड नंबर 8 से सुमन पाटले, वार्ड नंबर 9 से इशरत अंजुम मोहसिन खान, वार्ड नंबर 10 से प्रकाश पटेल, वार्ड नंबर 11 से यतीश कुंजाम, वार्ड नंबर 12 से मनीषा मरकाम, वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय सावंत कुमार देवांगन, वार्ड नंबर 14 से ननकी नरायन चतुर्वेदी, और वार्ड नंबर 15 से दिलीप ओगरे ने जीत हासिल की।


