BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARHखैरागढ़

दशमत को रिटायर्ड फौजी पति की शानदार छवि का भी मिल रहा भरपूर लाभ

पूर्व मंडी अध्यक्ष दशमत का चल रहा जोर शोर से प्रचार

कांग्रेस ने जालबांधा क्षेत्र क्रमांक 9 से पूर्व मंडी अध्यक्ष दशमत जंघेल को दी है जिला पंचायत सदस्य की टिकट
क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रही कांग्रेस नेत्री





खैरागढ़. पूर्व मंडी अध्यक्ष दशमत जंघेल का जोर शोर से प्रचार चल रहा है. गौरतलब है कि कांग्रेस ने जालबांधा क्षेत्र क्रमांक 9 से पूर्व मंडी अध्यक्ष दशमत जंघेल को जिला पंचायत सदस्य की टिकट दी है और जब से क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री दशमत जंघेल लगातार जनसंपर्क कर रही है. खास बात ये है कि दशमत को उनके रिटायर्ड फौजी पति और वर्तमान में लोधी समाज के जिला अध्यक्ष उत्तम जंघेल की शानदार छवि का भी भरपूर लाभ मिल रहा है क्योंकि उत्तम की देश सेवा के लिए तकरीबन 15 वर्ष तक समर्पित किया गया जीवन और सरल सहज छवि का मतदाताओं में जबरदस्त प्रभाव है. गौरतलब है कि दशमत खुद भी कांग्रेस शासनकाल में खैरागढ़ कृषि उपज मंडी की अध्यक्ष रही है और उनकी खुद की छवि बहुत ही सरल सक्रिय व तेज तर्रार नेत्री की रही है जिसका लाभ भी उन्हें डोर टू डोर जनसमपर्क में ग्रामीणों से भरपूर मिल रहा है वही दशमत खुद भी प्रदेश महिला लोधी समाज की अध्यक्ष है और खास बात ये है कि जालबांधा क्षेत्र क्रमांक 9 में सबसे ज्यादा लोधी समाज के ही मतदाता है और हमें मिली जानकारी अनुसार जालबांधा जिला पंचायत क्षेत्र में कुल मतदाता में से लगभग 40 से 42% मतदाता लोधी समाज से ही है और अगर लोधी समाज अपने समाज की प्रत्याशी के लिये लामबंद हो गया तो दशमत जंघेल ये चुनाव आसानी से जीत भी सकती है. बहरहाल अब देखना ये है कि लोधी समाज कितना एकजुट होता है और ये 20 फरवरी को मतदान के बाद 21 फरवरी को मतगणना के दिन स्पष्ट भी ही जायेगा. फिलहाल दशमत जालबांधा क्षेत्र में अपने कट्टर समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बहुत ही सहजता से हर गांव में अंतिम छोर के व्यक्ति तक से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest