BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH



सूर्या बेकरी हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़  सूर्या बेकरी के सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। यह विवाद ललीता बघेल, पिंटू जांगड़े, कृष्णा राजपूत और उनके साथियों के बीच हुआ था, जो बेकरी के स्टॉफ के साथ गाली गलौज कर रहे थे। इस दौरान मुखलाल मांझी को सीने में गोली लग गई और उन्हें गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में तुरंत अपराध क्रमांक 75/2025 दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं। सी सी टीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जिनसे एक मैगजीन, एक गाड़ी और एक मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस इस मामले में आगे की विवेचना कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest