BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सेवाभारती ने की तुर्की तालाब उद्यान की सफाई



सारंगढ़। शहर का एक मात्र सार्वजनिक उद्यान तुर्की  तालाब उद्यान जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग सुबह – शांम टहलने और स्वच्छ हवा में सांस लेने आते हैं । वहां बदहाली और गंदगी पसरी है । शनिवार को सेवा भारती सारंगढ़ के स्वयंसेवकों द्वारा उद्यान में सफाई अभियान चलाया गया।जिसमें झाड़ियों की कटाई, प्लास्टिक कचरे का निपटान और तालाब किनारे फैली गंदगी को हटाया गया । इस दौरान समाजसेवी सतीश यादव ने बताया कि – उद्यान में चारों ओर कांच की टूटी बोतलें, झूले टूटे हुए और जगह – जगह गंदगी पसरी हुई है , जिससे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को खतरा बना हुआ है ।

रात्रि के समय शराबियों का जमावड़ा आम हो गया है, जिससे उद्यान का माहौल दूषित होता जा रहा है। जन
मन ने प्रशासन से मांग की है कि – उद्यान में टूटे झूलों की मरम्मत जल्द कराई जाए । रात में नशाखोरी पर नियंत्रण हेतु निगरानी के इंतजाम करें  । गुमटी और ठेले वालों द्वारा उपयोग किए गए प्लास्टिक और भोजन पैकेट तालाब में न फेंके जाएं, इसके लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी हों,
नियमित सफाई हो। नगर वासियों का कहना है कि – यदि शीघ्र ही उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह उद्यान उपयोग के लायक नहीं रह जाएगा, नपा पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest