BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*श्रद्धा सुमन अर्पित करने जिपं अध्यक्ष पांडे डीडीसी निवास पहुंचे*



सारंगढ़ । यशस्वी जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे अपने सभी सभापति और जिला पंचायत सदस्यों के साथ बिलाईगढ़ जिपं सदस्य युवराज शरण सिंह के निवास स्थान राजमहल बिलाईगढ श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पहुंचे। डीडीसी युवराज शरण सिंह के चाचा सिद्धेश्वर शरण सिंह राज महल बिलाईगढ़ का निधन 7 जुलाई 2025 को हो गया था । शोकाकुल परिवार को शोक संवेदना प्रदान करने और जिला पंचायत सदस्य युवराज शरण सिंह को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे अपनी टीम के साथ राज महल बिलाईगढ़ पहुंचकर स्वर्गीय सिद्धेश्वर शरण सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए । ओंकारेश्वर शरण सिंह जमीदार बिलाईगढ़ कटगी स्टेट के हैं । जिनके राजमहल में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिपं अध्यक्ष पांडे जी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए पहुंचे हुए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest