BILASPURBlogCHHATTISGARHCRIMEHEALTHKABEERDHAMKORBAnewsRaigarhRajnandgaonSARANGARH-BILAIGARHअंबिकापुरकांकेरखैरागढ़जगदलपुर

*पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक*

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी साहित्य व हास्य काव्य के शिखर पुरुष, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. दुबे जी का निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

डॉ. दुबे जी ने अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता से न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हँसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है। उनकी जीवंतता, ऊर्जा और साहित्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

श्री विष्णु देव साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest