*चिल्हर की किल्लत चैंबर ने क्षेत्र में की दूर*

सारंगढ़ । क्षेत्र व नगर में पहले चिल्हर की किल्लत रही , चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र केजरीवाल , प्रदेश मंत्री दीपक केजरीवाल एवं नगर अध्यक्ष संगीत सिंह ठाकुर स्टेट बैंक मैनेजर गुप्ता जी से मिले और गुप्ता जी को क्षेत्र में चिल्हर की समस्या का जानकारी दिए । बैंक मैनेजर श्री गुप्ता जी के प्रयास से पहले बार 10 लाख रुपए की इतनी बड़ी राशि का चिल्हर वितरण चेंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में नगर के तुर्कीतालाब पार्क में भा. स्टेट बैंक के सामने हुआ । जिस चिल्हर में ₹2 , ₹ 5, ₹ 10 और ₹ 20 का ₹ 10 लाख का चिल्हर वितरण किया गया । इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक के कैश अधिकारी नेमिष पटेल उपस्थित रहे। चेंबर प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र केजरीवाल ने बताया कि – चेंबर सदस्यों को ₹ 5000 का और पनवाड़ी , छोटे होटल, फॉर्चून दुकानदार और ठेले वाले को , देहात के व्यवसाई को 3500 रू . का चिल्हर वितरण किया गया । प्रदेश मंत्री दीपक ने बताया कि – चिल्हर वितरण को पारदर्शी बनाने रजिस्टर रखी गई थी जिसमें चिल्हर लेने वाले का नाम टंकित की जा रही थी ।


