झूलेलाल चौक में नगर निगम सभापति ने फहराया तिरंगा, सौंदर्यीकरण को लेकर दिया आश्वासन
📡36garhnewsupdate.com

रायपुर। 17/08/26
झूलेलाल चौक, नहरपारा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि झूलेलाल चौक के सौंदर्यीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। यदि प्रस्ताव स्वीकृत नहीं होता है, तो वे इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद अवतार बघेल के साथ अपनी पार्षद निधि से चौक का सौंदर्यीकरण कराने का प्रयास करेंगे।
पूर्व पार्षद रमेश आहूजा ने नहरपारा में डामरीकरण कार्य के लिए सभापति एवं पार्षद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजने पर आठ दिनों के भीतर जवाब मिलने की व्यवस्था है। उन्होंने ऐसी ही प्रभावी व्यवस्था जोन-2 स्तर पर भी लागू करने की मांग रखी।

कार्यक्रम को पूर्व पार्षद सुरेंद्र छाबड़ा एवं रज्जन श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान भावेश पिथलिया, मुखी हरनाम तलरेजा, अमर वलेचा, नत्थू धनवानी, नंदलाल छाबड़ा, आसनदास पिदवानी, नंदलाल खिलनानी, अनिल गंगवानी, महेश आहूजा, दरियानामल, जयराम बठेजा, विजय मथानी, हेमनदास पोपटानी, राजू खिलनानी, मनोज पंजवानी, वजीर मोटवानी, मनीष टांक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



