सराहनीय सेवाओं के लिए DIG एवं SSP शशि मोहन सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक
📡 36garhnewsupdate.com...

📡 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नें प्रदान किया सम्मान, पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान की हुई राष्ट्रीय स्तर पर सराहना…
रायपुर, छत्तीसगढ़। 16 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, IPS को उनकी सराहनीय एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय नें गरिमामय समारोह में शशि मोहन सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया, यह सम्मान उनकी दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट पुलिस सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, नेतृत्व क्षमता तथा कानून-व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह नें अपनें सेवाकाल के दौरान जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ किया, उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और पुलिस सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है।
राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होना न केवल एसएसपी शशि मोहन सिंह के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ पुलिस बल के लिए भी गौरव का विषय है, इस सम्मान से पुलिस अधिकारियों एवं जवानों में कर्तव्य के प्रति और अधिक समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।




