CHHATTISGARHnewsraipur

प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों ने तिरंगा लहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

📡36garhnewsupdate.com

रायपुर। 15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के बीएलसी घटक के लाभार्थी हितग्राहियों ने अपने-अपने आवासों में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

महात्मा गांधी नगर अमलीडीह, शीतलापारा दलदल सिवनी, बंजर नगर सड्डू और विनोबा भावे नगर के रहवासी लाभार्थियों ने अपने आवासों पर तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। इस दौरान वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिले अपने पक्के आवासों पर तिरंगा फहराते हुए लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दिया। अपने स्वयं के आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अवसर उनके लिए विशेष भावनात्मक और गौरवपूर्ण रहा।

लाभार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest