CHHATTISGARHnewsबालकों

15अगस्त से संवैधानिक भारत राष्ट्र नव निर्माण के लिए देश की सरकारो के प्रमुखों और प्रत्येक नागरिकों की भी जवाबदेही निभाओ अभियान शुरू……….गोपाल ऋषिकर भारती 

 

Oplus_131072

रायपुर, 13/08/2026

राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के घटक संगठन मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय सचिव क्रांति कुमार साव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15/08/2026 को दिन में 3 बजे से बालको नगर स्टेट बैंक के पास मूलनिवासी एम 3 कार्यालय प्रांगण में भारत देश की संवैधानिक जवाबदेही स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती करेंगे।इस कार्यक्रम मे विकसित या संवैधानिक भारत राष्ट्र नव निर्माण के लिए देश की सरकारों के प्रमुखों और प्रत्येक नागरिकों की संवैधानिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के अभियान की शुरुवात की जाएगी।इस अभियान में प्रमुख रूप से जरूरतमंदों को रोजगार और आम जनता को बुनियादी सुविधाओं की गारंटी में आम गरीब जिनके पास कोई स्थाई आय के साधन नहीं हैं उनके लिए समान और निः शुल्क शिक्षा,स्वास्थ्य,पक्के आवास ,बिजली ,स्वच्छ पेय जल ,पक्की सड़के तथा समता और सम्मान के साथ जीने के समान अवसरों को सरकारों से दिलाने की गारंटी लोकतांत्रिक तरीकों से सुनिश्चित की जाएगी ।

कार्यक्रम के आयोजक क्रांतिकुमार साव,शीतला साहू,प्यारदास महंत ,सायरा बेगम,रूपा महिलांगे,उमेदा साव , स्मृति जान,मीरा पोरते,अंजली तिवारी ,कोमल यादव,नीलम जांगड़े ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest