CHHATTISGARHnewsSarngarh

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव  

📡36garhnewsupdate.com

 

सारंगढ़। 11/0/26

सावन माह के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था, पारंपरिक परंपराओं की मन मोहक छटा देखने को मिली। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी के निर्देश पर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा, विशिष्ट अतिथि शकुंतला पोर्ते विधायक प्रतापपुर , जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बैजयंती नंदराम लहरे के द्वारा पं. दीनदयाल उपा. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन,पुष्पांजलि के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सावन महोत्सव का शुभारंभ जिला भाजपा कार्यालय में हुआ। महिला मोर्चा के महामंत्री रागनी केसरवानी, शिवा अनिल साहू के द्वारा सभी अतिथियों को गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। रंग बिरंगी साडीयों में सजा सावन महोत्सव भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया। सावन महोत्सव का यादगार पल सावन की हरियाली,बहनों के साथ, खुशियों से भरा माहौल इन्हीं खूबसूरत एहसासों के साथ इस वर्ष सावन महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। रंग बिरंगी सुंदर-सुंदर साड़ियों में सजी सभी बहनों ने पूरे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी ऐसा लग रहा था मानो सावन की रंगत इन बहनों के चेहरे पर उतर आई हो।

कार्यक्रम में मातृ शक्ति ने हजारों के संख्या में उत्साह पूर्वक सहभागिता निभायी । मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि – अगस्त क्रांति व सावन महोत्सव भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गरिमा मय वातावरण में मनाया जा रहा है।स्वतंत्रता आंदोलन में देश के हर क्षेत्र और समाज के लोगों ने अपना योगदान दिया।किसी ने अपना जीवन समर्पित किया, किसी ने अपना घर परिवार छोड़ा, न जाने कितने बहनों के मांग का सिंदूर पुछा न जाने कितनी माता के कोख उजड़े और न जाने कितने लोगों का सहारा छीन गया। इस भारत छोड़ो आंदोलन में अनेक वीरों ने मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी इन बलिदानों के कारण ही आज हम स्वतंत्रता और लोकतंत्र के गौरव का अनुभव कर पा रहे हैं। मंत्री महोदय ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती लहरे की खुलकर तारीफ की, विशिष्ट अतिथि श्रीमती शकुंतला पोर्ते ने कहा कि – महिला मोर्चा की ताकत इसकी जमीनी सक्रियता है, आगामी तिरंगा यात्रा और संत शिरोमणि रविदास की जयंती को हमें उत्सव की तरह मनाना है। महिला मोर्चा समाज भाजपा की रीढ है, हमारी जिम्मेदारी है कि – समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़े और केंद्र , राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।जिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती का यह कार्यक्रम को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी, वह भीड़, भीड़ में अनुशासन तारीफे काबिल था ।

भाजपा महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में भक्ति भजन, जलेबी दौड़ एवं कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर लगभग 1000 महिलाओं को सुहाग किट एवं साड़ी वितरण मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक शकुंतला पोर्ते के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल के द्वारा महिलाओं को सम्मानित करते हुए वितरित किया गया । कार्यक्रम के अंत जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती नंदराम लहरें ने कहां कि चुनौतियों से क्यों डरता है।उसका सामना करना सीख, क्यों कि – चुनौतियां ही तुम्हें, तुम्हारे महान सफलता के लिए तैयार करेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, जिला महिला मोर्चा प्रभारी गीतांजलि महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा साहू, सरस्वती साहू, नंदिनी साहू, हीरा बाई रमशिला साहू, रजीन चौहान, अंजू पटेल, ललिता पटेल, सरिता बंजारे, सविता गढ़तिया, रविता भारद्वाज की विशेष भूमिका रही । अंत में यही कहना चाहूंगी कि – इस सफल एवं यादगार सावन उत्सव को सफल बनाने में सभी सहयोगियों का विशेष योगदान रहा उनका हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। सभी बहनों की उत्साहपूर्ण सह भागिता ने सावन महोत्सव को और भी यादगार एवं भव्य बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest