राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती आज रायपुर प्रवास पर
📡36garhnewsupdate.com

रायपुर, 9 अगस्त 2026।
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती 9 अगस्त को राजधानी रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न बैठकों, संगोष्ठी और कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के केंद्रीय कार्यालय सचिव क्रांति कुमार साव ने बताया कि भारती सुबह 11 बजे से कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होटल डॉल्फिन में अधिकारी-कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार केशकर की मुख्य उपस्थिति में बैठक आयोजित की जाएगी।
इसके बाद राजेंद्र नगर स्थित बौद्ध विहार हॉल में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक फुले-अंबेडकर विचार मंच द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह एवं संगोष्ठी में वे शामिल होंगे।
शाम 6 बजे से संयुक्त मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ को गरीबी, बेरोजगारी और अन्याय से मुक्त कर विशेष आदर्श राज्य के रूप में विकसित करने के एजेंडे तथा विश्व मूलनिवासी दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
इस दौरान संयुक्त मोर्चा के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश दास मानिकपुरी और प्रदेश महासचिव प्रेम मानिकपुरी की मुख्य उपस्थिति रहेगी।

संयुक्त मोर्चा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संगठन की एकता और जागरूकता का परिचय देने की अपील की है।



