CHHATTISGARHnewsशिवरीनारायण

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के साथ कथा में शामिल हुईं विधायक कविता प्राण लहरे :- युधिष्ठिर नायक 

📡36garhnewsupdate.com

 

शिवरीनारायण। 9/08/26

शिवरीनारायण में महानदी संगम तट पर आयोजित शिव महापुराण कथा में 8 अगस्त को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत शामिल हुए। इस दौरान विधायक कविता प्राण लहरे, विधायक ब्यास कश्यप, महंत रामसुंदर दास सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कथा श्रवण किया और व्यासपीठ पर आसीन महाराज युवराज पांडेय से आशीर्वाद लिया।

शिवरीनारायण में आयोजित शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भारी बारिश के बावजूद कथा पंडाल श्रद्धालुओं से भरा हुआ है। महानदी संगम तट पर आयोजित यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

कथा में शामिल जनप्रतिनिधियों ने मंच से श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इस अवसर पर बिलाईगढ़-सोनाखान क्षेत्र से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवां के अध्यक्ष भीषम प्रसाद साहू, राजमहंत पी.के. धृतलहरे, पूर्व नगर अध्यक्ष मोती साहू, वरिष्ठ नेता नेमीचंद केसरवानी, पूर्व नगर अध्यक्ष शेखर भट्ट, अधिवक्ता आशीष भट्ट, सतीश साहू, युगल किशोर साहू, घनश्याम बारले, जान मोहम्मद खान, इतवारी साहू, मुरलीधर मिश्रा, अभिषेक नायक, सुखलाल निषाद, हरिराम नाग, भगवानू साहू, मिथलेश लहरे, मयंक खूंटे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

सभी ने श्रद्धापूर्वक शिव महापुराण कथा का श्रवण किया और धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest