BALODA-BAZARCHHATTISGARHINDIAnews

सोनाखान के शोकाकुल यादव परिवार से मिलीं विधायक कविता प्राण लहरे- युधिष्ठिर नायक

📡 36garhnewsupdate.com...

सोनाखान/बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वनांचल मुख्यालय सोनाखान में विधायक कविता प्राण लहरे नें यादव परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की, स्वर्गीय मालती यादव के दशगात्र कार्यक्रम से एक दिन पूर्व विधायक ने परिवारजनों से भेंट कर दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहनें का भरोसा दिलाया।

विधायक लहरे नें स्वर्गीय मालती यादव के पति, पुत्र, पुत्री, देवर, बहू एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, मंडल अध्यक्ष इतवारी साहू, गोपी साहू, हरिराम नाग, गोलू सागर, अनिल यादव, लोरिक यादव, तुषार निषाद, रामसाय यादव, बृजलाल पैकरा, मोहन पैकरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे, सभी नें शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest