CHHATTISGARHnewsraipur

CEIR पोर्टल से गुम मोबाइल की सफल रिकवरी, उरला पुलिस ने वास्तविक स्वामियों को लौटाए मोबाइल

📡36garhnewsupdate.com

 

रायपुर, 4 अगस्त 2026।

थाना उरला पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्दनामा के माध्यम से वापस सौंप दिया।

बरामद मोबाइल मेघा वर्मा, निवासी भवानी नगर, कोटा एवं सूरज सिंह, निवासी हीरापुर को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर दोनों ने थाना उरला पुलिस की कार्यप्रणाली एवं CEIR पोर्टल की उपयोगिता की सराहना की।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाए, तो घबराने के बजाय तत्काल CEIR पोर्टल पर उसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं। इससे मोबाइल को ब्लॉक करने, उसकी ट्रैकिंग करने तथा बरामद होने पर वापस प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।

नॉर्थ जोन, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने भी नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में बिना विलंब CEIR पोर्टल का उपयोग करें। समय पर रिपोर्ट दर्ज कराने से मोबाइल की रिकवरी की संभावना अधिक रहती है तथा साइबर अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण में सहायता मिलती है।

­जनहित संदेश:-

मोबाइल गुम होने पर घबराएं नहीं, तुरंत CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करें और अपने मोबाइल की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest