जिला कांग्रेस की अहम बैठक में सोनाखान ब्लॉक के सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल:- युधिष्ठिर नायक
📡36garhnewsupdate.com

बलौदा बाजार। 3/08/26
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान एवं टुण्ड्रा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आमजनों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसरोकार के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला प्रभारी अशोक राज आहूजा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, विधायक कविता प्राण लहरे, विधायक संदीप साहू, विधायक इंद्र साव, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुनील माहेश्वरी, परमेश्वर यदु, सरजू प्रसाद धृतलहरे, रामचंद पटेल, दयाराम वर्मा, अमर मांडवी, सिद्धांत मिश्रा, नीलू चंदन साहू, प्रेमलता बंजारे एवं लक्ष्मी पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सोनाखान ब्लॉक से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में राज महंत, पी.के. धृतलहरे, मोती साहू, युगल किशोर साहू, रविशंकर बंजारे, रामशंकर साहू, सतीश साहू, हेमंत दुबे, हृषिकेश पटेल, हरिराम नाग, केसरंजन पटेल, जब्बार खान, जान मोहम्मद खान, सुखलाल निषाद, मुरलीधर मिश्रा, रामकुमार नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत से तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान पी.के. धृतलहरे, सतीश साहू, युधिष्ठिर नायक एवं सिद्धांत मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं जिला प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायकों ने सभा को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, विद्युत बिल एवं स्मार्ट मीटर से जुड़े मुद्दों की जानकारी प्रत्येक घर तक पहुंचाने और आम जनता के बीच सक्रिय संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।



