रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने छात्राओं को वितरित की साइकिल
📡36garhnewsupdate.com

रायपुर, 1 /08/26
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने शनिवार को पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57, जोन क्रमांक 4 अंतर्गत स्थित संत कंवर राम स्कूल, कटोरा तालाब में छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विधायक सुनील सोनी ने छात्राओं से कहा कि वे पूरी लगन और समर्पण के साथ पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है और छात्राओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगातार प्रयासरत रहना चाहिए।


साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। छात्राओं ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, महामंत्री शैलेन्द्र, बबला होतवानी, कैलाश राजपूत, प्रशांत जगत, वार्ड पार्षद कार्यालय सहायिका गायत्री देवांगन, संत कंवर राम स्कूल की प्रधानाचार्य सुचि विश्वास, शिक्षकगण, विद्यालय स्टाफ तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


