पांच अगस्त को रायपुर में रोजगार मेला, एक सौ सैंतीस पदों पर होगी भर्ती
📡 36garhnewsupdate.com...

📡 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र का आयोजन, निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी चयन…
रायपुर, 31 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करानें के उद्देश्य से 05 अगस्त 2026 को लाइवलीहुड कॉलेज, धरमपुरा रोड, जोरा, रायपुर में सुबह 11:00 बजे से दोदोपहर 03:00 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
रोजगार मेले में वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, अपडेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्रा. लि., ईलमेक इंडस्ट्रीज तथा अलर्ट एसजीएस प्रा. लि. सहित प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी, इन कंपनियों द्वारा कुल 137 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फिटर तथा नर्सिंग जैसी विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताओं वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र नें इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पूर्व पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें, साथ ही रोजगार मेले में शामिल होनें के लिए अपनें सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अद्यतन बायोडाटा साथ लेकर उपस्थित हों।

केंद्र नें स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में प्रवेश एवं चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी, अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।




