CHHATTISGARHRajnandgaonदुर्ग

17 साल की श्रद्धा हरिहरनो बनीं ‘मिस दुर्ग’, मेहनत और प्रतिभा से राजनांदगांव का बढ़ाया मान

36garhnewsupdate.com

 

­खैरागढ़/राजनांदगांव 15/6/2026

संस्कारधानी राजनांदगांव की होनहार युवती श्रद्धा हरिहरनो ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर “मिस दुर्ग” का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर जिले का गौरव बढ़ाया है। दुर्ग में आयोजित “दुर्ग मिरर फैशन वीक 3.0” प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रद्धा ने कई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

दुर्ग मिरर फैशन वीक 3.0 का आयोजन मिरर फैशन एकेडमिक के संचालक आशीष चंद्राकर एवं परी चंद्राकर द्वारा किया गया था, जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्रद्धा हरिहरनो ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और आकर्षक प्रस्तुति से निर्णायकों का दिल जीतते हुए “मिस दुर्ग” का खिताब अपने नाम किया।

नंदई चौक राजनांदगांव निवासी श्रद्धा हरिहरनो, धनंजय हरिहरनो एवं ज्योति हरिहरनो की सुपुत्री हैं। कम उम्र में मिली इस उपलब्धि ने उन्हें नई पीढ़ी की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना दिया है। इससे पहले भी वर्ष 2025 में आयोजित मॉडलिंग शो “प्रिंस एंड प्रिंसेस” में श्रद्धा फर्स्ट रनर-अप रह चुकी हैं।

Oplus_131072

 

वर्तमान में कक्षा 12वीं वाणिज्य की छात्रा श्रद्धा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और मेहनत, आत्मविश्वास तथा लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

श्रद्धा ने युवाओं और खासकर बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी और शिद्दत से मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कमियों से डरने के बजाय लगातार खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। सेल्फ ग्रूमिंग, शिक्षा और एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान देने से आत्मविश्वास बढ़ता है और सफलता की राह आसान होती है।

उन्होंने कहा कि माता-पिता का भरोसा कभी नहीं तोड़ना चाहिए और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। श्रद्धा का सपना एक सफल मॉडल बनने के साथ-साथ समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य करना है।

श्रद्धा की इस सफलता में उनकी माता ज्योति हरिहरनो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जो नगर के प्रतिष्ठित संस्थान “बचपन प्ले स्कूल” में ऑफिस इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। वहीं उनके पिता धनंजय हरिहरनो एक सफल व्यवसायी हैं। परिवार के सहयोग और श्रद्धा की मेहनत ने इस सफलता को नई पहचान दिलाई है।

श्रद्धा हरिहरनो की इस उपलब्धि पर राजनांदगांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest