CHHATTISGARHSarngarh

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत कलेक्टर ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

36garhnewsupdate.com

10/6/2026 सारंगढ़

सारंगढ़। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत गोड़म में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकना तथा लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कलेक्टर ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लता लक्ष्में, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, अनुविभागीय अधिकारी डॉ. वर्षा बंसल, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बिहान समूह की दीदियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

नशा मुक्ति शपथ संकल्प कार्यक्रम में लगभग 955 लोगों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में लगातार जनजागरूकता अभियान संचालित कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest