मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल ने ली लोईंग भाजपा मंडल कार्यसमिति की मासिक बैठक
36garhnewsupdate.com


बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर हुआ मंथन…
रायगढ़, छत्तीसगढ़। 06 जून 2026
रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सियारपाली में लोईंग भाजपा मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन रमाकांत राठिया के निवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता लोईंग भाजपा मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा मंत्री पावन अग्रवाल ने की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पावन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और बूथ स्तर की मजबूती पर आधारित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूरे किए हैं, जिनमें देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। मंडल के प्रत्येक बूथ को अधिक सक्रिय, प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला भाजपा मंत्री एवं लोईंग मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मिनिकेतन प्रधान, महामंत्री छबि पटेल, महामंत्री मुरारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोहर प्रधान, किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव बेहरा, जनपद सदस्य शुकलाल चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज भोय, रमाकांत राठिया, उग्रसेन विश्वकर्मा, नेमलाल पटेल, विद्याधर यादव, मनोज प्रधान, डॉ. नारायण दास वैष्णव, चक्रधर यादव, लिंगराज नायक, विवेक साहू, राजकुमार प्रधान, ज्ञानसागर जैना, राजेश खम्हारी, सरपंच श्रीमती शांति मेहर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिनाक्षी गुप्ता, जनपद सदस्य मालती सिदार, सरला अग्रवाल, प्रेमशिला, रंजना विश्वाल, दीप्ति निषाद सहित भाजपा मंडल, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



