मुंगेली में श्रद्धा और भक्ति का संगम: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में किया नमन

36gadrnewsupdetcom.मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के ग्राम पौनी में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भक्त माता कर्मा जी के त्याग, सेवा और समाज के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भक्त माता कर्मा भक्ति और समर्पण की सजीव प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति माता कर्मा की अटूट श्रद्धा भारतीय संस्कृति में भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है।
इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक जनों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम में भाग लेकर भक्त माता कर्मा जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।



