CHHATTISGARHसक्ती

वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 21, कई श्रमिकों की हालत गंभीर

 

36gadrnewsupdetसक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। हादसे में झुलसे एक और श्रमिक की इलाज के दौरान रायपुर में मौत हो गई। सिंगरौली निवासी किस्मत अली ने गुरुवार शाम दम तोड़ दिया।

इस हादसे में अभी भी 14 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं और रायपुर व रायगढ़ के अस्पतालों में उनका इलाज जारी है। उपेंद्र साहू की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

यह हादसा 14 अप्रैल को बॉयलर-1 में ट्यूब फटने से हुआ था, जिसमें जोरदार विस्फोट के कारण 35 श्रमिक झुलस गए थे, जिनमें चार की मौके पर ही मौत हो गई थी।

प्रारंभिक जांच में प्लांट में तकनीकी खामियों और लापरवाही की आशंका सामने आई है। वहीं, प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है, साथ ही एक सदस्य को नौकरी का आश्वासन भी दिया है। मजदूर संगठनों ने एक करोड़ रुपये मुआवजे और स्थायी नौकरी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest