CHHATTISGARHरायपुर

रायपुर में पारिवारिक विवाद के चलते हत्या का खुलासा, पत्नी, बेटी सहित 03 गिरफ्तार

36gadrnewsupdetरायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, पुत्री एवं एक नाबालिग सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना डीडीनगर क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2025 को वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की मृत्यु की सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

जांच के दौरान पुलिस ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी, बेटी और नाबालिग से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि 27 सितंबर 2025 की रात मोबाइल देखने को लेकर हुए विवाद में गुस्से में आकर आरोपियों ने लकड़ी के डंडे और ईंट से हमला किया, जिससे मृतक की मौत हो गई।

घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपियों ने खून साफ किया और हथियारों को नाले में फेंक दिया तथा परिवार को गुमराह करने की कोशिश की।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest