रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, 20 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क उजागर

36gadrnewsupdet रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस संयुक्त अभियान में मुंबई और ओडिशा के भवानीपटना समेत कई राज्यों में दबिश देकर कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 3 बड़े पैनल नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान अलग-अलग ऑनलाइन बेटिंग एप और पैनलों के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे।
करोड़ों का ट्रांजेक्शन और भारी सामग्री बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की है, जिसमें लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, एलईडी, वाईफाई राउटर और नकदी शामिल है। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन का भी खुलासा हुआ है।
तीन राज्यों में एक साथ कार्रवाई
पुलिस ने मुंबई और ओडिशा के भवानीपटना में दबिश देकर मुख्य नेटवर्क को ध्वस्त किया। वहीं दुर्ग जिले में भी अलग से कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी म्यूल खातों के जरिए अवैध धन का लेन-देन कर रहे थे।
कई राज्यों से जुड़े आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा के लोग शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस ने बताया कि आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क सक्रिय


