अंबेडकर जयंती पर दिखी एकता की मिसाल, मुस्लिम व बौद्ध समाज ने दिया भाईचारे का संदेश

36gadrnewsupdetरायपुर/देश का संविधान जिंदाबाद के नारों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में मुस्लिम समाज राष्ट्रीय हुसैन सेना की ओर से अंबेडकर जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बौद्ध समाज के प्रमुखों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया, जो आपसी भाईचारे का प्रतीक बना।
कार्यक्रम में बौद्ध समाज के अध्यक्ष संजय गजगड़े, महासचिव राहुल रामटेके, कोषाध्यक्ष राष्ट्रपाल वांदे एवं शैलेश भाई द्वारा हुसैनी सेना को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रऊफी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेख अमीन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निहाल, जिला अध्यक्ष आमिर खान, मार्गदर्शक नुमान अकरम, मुमताज भाई, जिला प्रभारी सूफी अवेश, प्रदेश सचिव शेख हाफिजुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष वासिद भाई एवं जिला महामंत्री दिलशाद हुसैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकता, भाईचारे और संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया।



