तपती धूप में मानवता की मिसाल: नव आरक्षक ने बिछड़े मासूम को मिलाया परिजनों से
A Heartwarming Act of Humanity: Constable Reunites Lost Child with Family Amid Crowd

36gadrnewsupdetरायपुर/ तपती धूप और हजारों की भीड़ के बीच मानवता की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक नन्हा बालक अर्णव (पिता– रविन्द्र, माता– करिश्मा) अपने परिजनों से बिछड़ गया और रोते हुए पाया गया।
ड्यूटी पर मौजूद नव आरक्षक कीर्ति नेताम, जो वर्तमान में माना PTS में प्रशिक्षणरत हैं, की नजर जैसे ही बच्चे पर पड़ी, उन्होंने तुरंत उसे अपने संरक्षण में ले लिया। ममता से गोद में उठाकर बच्चे को शांत कराया और अपने साथियों के सहयोग से उसके परिजनों की तलाश शुरू की।
पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते कुछ ही समय में अर्णव को सकुशल उसके माता-पिता से मिलाया गया। बच्चे के चेहरे पर लौटी मुस्कान और परिजनों की आंखों में राहत ने इस पूरे घटनाक्रम को भावुक बना दिया।
यह घटना पुलिस सेवा के उस मानवीय चेहरे को दर्शाती है, जहां कर्तव्य के साथ संवेदनशीलता और करुणा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।


