CHHATTISGARHरायपुरशक्ति

शक्ति के वेदांता पावर प्लांट हादसे पर सियासत तेज, मोहम्मद सिद्दीक़ ने बताया आपराधिक लापरवाही

Politics Intensifies Over Vedanta Power Plant Accident in Sakti; Mohammad Siddique Calls It Criminal Negligence

36gadrnewsupdetरायपुर/शक्ति। शक्ति जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक़ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रबंधन और राज्य सरकार की आपराधिक लापरवाही बताया है।

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि मजदूरों की जान के साथ गंभीर खिलवाड़ है। सिद्दीक़ ने आरोप लगाया कि प्लांट प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई और मुनाफे के लिए श्रमिकों को जोखिम में डाला गया। उन्होंने राज्य सरकार और श्रम विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उन्हें मूकदर्शक बताया।

सिद्दीक़ ने सरकार और प्रबंधन के सामने कई अहम मांगें रखीं। उन्होंने मृत श्रमिकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा, घायलों को 20 लाख रुपये की सहायता और मुफ्त उच्च स्तरीय इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कर दोषियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

उन्होंने यह भी मांग की कि प्लांट का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए और बिना प्रशिक्षण व पंजीकरण के किसी भी मजदूर से काम न लिया जाए। सिद्दीक़ ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं की गईं, तो कांग्रेस पार्टी श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी।

इस घटना के बाद प्रदेश में औद्योगिक सुरक्षा और श्रमिकों के अधिकारों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest