BlogCHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

*लंबे समय से फरार  आरोपी को सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार*


 
सारंगढ़ । जिला के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा थाना में दर्ज अपराध के फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने आदेशित किया गया है । इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में धोखाधड़ी के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को सरिया पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। मामले का विवरण 09 मार्च 24 को प्रार्थी लक्ष्मी नारायण सिदार ( शाखा प्रबंधक स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड ) ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्पंदना फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रेशम लाल सेठ सा दुलारपाली जिला महासमुंद और जगन्नाथ नायक सा ख़ैरमाल जिला महासमुंद के द्वारा ग्राहकों से लोन के किस्त राशि को लिया जाता था। जो उपरोक्त दोनों व्यक्ति द्वारा पंद्रह ग्राहकों से लिए गए लोन के किश्त की राशि  322052 रु को फाइनेंस कंपनी में जमा न कर कम्पनी के साथ धोखाधड़ी करते हुए स्वयं राशि को गबन कर भाग गए हैं।

प्रार्थी के उपरोक्त सूचना पर आरोपीगण जगन्नाथ नायक सा ख़ैरमाल था. सरायपाली जिला महासमुंद और रेशम सेठ सा दुलारपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद के खिलाफ थाना सरिया में अप क्र – 51/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि दर्ज कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के कायमी बाद से  दोनों आरोपी  फरार चल रहे थे। प्रकरण के एक आरोपी जगन्नाथ नायक को  31 जुलाई 25 को मुंबई से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था वहीं दूसरे आरोपी रेशमलाल सेठ पिता जोहनलाल सेठ उम्र 27 वर्ष थाना सरायपाली जिला महासमुंद ( छ ग) को उसके सकुनत दुलारपाली से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया जिसे  19 अगस्त 25 को विधिवत गिरफ्तार कर  माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर भेजा गया । उक्त कार्य वाही में  थाना प्रभारी प्रमोद यादव, Asi मोतीलाल डनसेना, प्र०आर०अनिल साहू , सुरेंद्र  सिदार, , आर० दिगंबर पटेल, छतराम,  साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी और उनकी टीम का  विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest