BlogCHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय नेत्रियों का स्वागत



सारंगढ़। भाजपा मंडल भटगांव में प्रथम नगर आगमन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं हस्तशिल्प आयोग की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत , भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं नारों के साथ दोनों का जोरदार अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में कृतिका जैन (सोशल मीडिया प्रभारी), आयुषी पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरिता जायसवाल, जिला महामंत्री महिला मोर्चा जांजगीर डी.डी. मोहन साहू , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नंदनी वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस मौके पर लक्ष्मी साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि – महिला मोर्चा की सक्रियता और संगठनात्मक विस्तार से भाजपा का जनाधार और सुदृढ़ होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest