BlogCHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

स्वतंत्रता दिवस समारोह में दुर्गेश नंदिनी का हुआ सम्मान, जिले का नाम किया रौशन



खैरागढ़. सिविल अस्पताल खैरागढ़ में पदस्थ सहायक नेत्र रोग विशेषज्ञ दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शुक्रवार 15 अगस्त को सम्मानित किया गया. मिली जानकारी अनुसार लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य एवं अनवरत सक्रियता एवं सराहनीय सेवा के लिये सिविल अस्पताल खैरागढ़ में पदस्थ बहुत ही होनहार सहायक नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं जिले की सहायक नोडल अधिकारी दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त मंचस्थ अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया गया और उन्होंने पूरे केसीजी जिले का नाम रौशन किया है. ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर सहायक नेत्र रोग विशेषज्ञ दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव को मुख्य अतिथि राज्य सभा के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, केसीजी कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, एसपी लक्ष्य शर्मा, जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा, जिला पंचायत केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह जी, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, जिला पंचायत सभापति अरुणा राजू बनाफर सिंह, महिला मोर्चा जिला भाजपा अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा नंद चंद्राकर, नपा सभापति रेखा गुप्ता, भाजपा नेता विकेश गुप्ता, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, डॉ. पंकज वैष्णव व दंत चिकित्सक डॉ. अनम फातिमा सहित सभी चिकित्सक व स्टाफ एवं आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान समिति, निर्मल त्रिवेणी अभियान से भागवत शरण सिंह एवं टीम, शांतिदूत संस्था के अनुराग तुरे एवम टीम, गायत्री परिवार, ईकरा फाउडेशन संस्थापक सदस्य एवम नपा उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, अध्यक्ष खलील कुरैशी व सचिव मो. याहिया नियाज़ी सहित समस्त सदस्यों, अखिल भारतीय कायस्थ समाज एवं नगर के प्रतिष्ठित नागरिक सहित बुद्धजीवियों ने एवं पंच दशानंम् अखाडा हरिद्वार के आचार्य व महंत संयसियों ने भी उन्हें बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है.

संसाधनों में कमी के बावजूद बड़े लक्ष्य को हासिल कर सफलता अर्जित की

खास बात ये है कि केसीजी जिला बनने के बाद पहले ही वर्ष में स्टाफ व संसाधनों में बहुत कमी के बावजूद लोक स्वास्थ्य एवं  परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय दृष्टिहीनता कार्यक्रम ने लगातार 3 वर्षो से  पूर्ण रूप से स्थापित जिलों को पीछे कर राज्य में अग्रणीय स्थान हासिल करने में कामयाब रहा और इस जिले को बैकलॉग मोतीयाबिंद मुक्त जिला बनाकर 11वाँ मोतीयमबिंद मुक्त जिला बनाने में भी सफलता हासिल की है. गौरतलब है कि स्कूली छात्रों को चश्मा वितरण, वृद्ध जन चश्मा वितरण सहित मोतियाबिंद ऑपरेशन द्वारा लेंस प्रत्यारोपण करवाने में केसीजी जिला प्रथम, द्वितीय व वर्तमान सत्र में भी अभी तक प्रथम पोजीशन की अच्छी स्थिति में बना हुआ है. खास बात ये है कि दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव ने जिला सहायक नोडल अधिकारी (एनपीसीबी) के  रूप अपनी सक्रिय भूमिका निभाते है और उन्हें कलेक्टर व सीएमएचओ सहित दोनों ब्लॉक के बीएमओ क्रमशः डॉ. विवेक बिसेन और मनीष बघेल का सतत मार्गदर्शन मिलता रहा है साथ ही सहयोगी साथी नेत्र सहायक अधिकारयों और मैदानी स्वास्थ्य कर्मियों सहित पूरे टीम का अथक व सक्रिय सहयोग भी उन्हें मिलता रहा है और इसी का सुखद परिणाम है कि ये बड़ी उपलब्धि उन्होंने हासिल की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest