BlogCHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH
एनएक्स कंप्यूटर एजुकेशन में फहरा तिरंगा*

सारंगढ़ । नगर के एनएक्स कंप्यूटर एजुकेशन सबसे पुरानी संस्था के रूप में विख्यात है । इसे 27 वर्ष पूरे हो चुके हैं , स्वतंत्रता दिवस के 79 वर्ष में संस्था के प्रणेता सुरेश चंद्र रथ पूर्व हेड पोस्ट मास्टर के हाथों से देश के आन , बान और शान तिरंगा फहराया गया । इस दौरान एनएक्स कंप्यूटर एजुकेशन में पढ़ने वाले सैकड़ो छात्र – छात्राएं उपस्थित रहें, मिष्ठान वितरण के पूर्व सुरेश चंद्र रथ ने कहा कि – भारतीय तिरंगा देश के आन बान और शान है । इसके तीनों रंग विशेष महत्व प्रदान करते हैं ।केसरिया रंग साहस, त्याग , बलिदान का प्रतीक है । सफेद रंग शांति, सत्य और पवित्रता का प्रतीक है । हरा रंग समृद्धि , विकास और जीवन का प्रतीक है । रथ जी ने कहा कि – यह आजादी हमें न जाने कितने बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है । इस आजादी को बनाए रखने का दायित्व आप सबकी है ।


