*अशोका पब्लिक स्कूल में मना जन्माष्टमी पर्व*
*संघर्ष से विजय की ओर कृष्ण का जीवन -कन्नौजे*

सारंगढ़ । अशोका पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सीमा कन्नौजे, अतिथि के रूप में राजेश अग्रवाल , संजय भूषण पाण्डेय जिपं अध्यक्ष, पुरुषोत्तम अग्रवाल मंचासीन रहे । मंचासीन अतिथियों के द्वारा श्री कृष्ण के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन व पूजा – अर्चना के साथ किया गया । अतिथियों का तिलक लगा कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत कियें । विद्यालयीन छात्रा श्रुति पटेल के द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
मान. कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में भगवान श्री कृष्ण जी के जीवन से संघर्ष करते हुए विजयश्री को पाने की कला को आत्मसात करने की बात कही । बच्चों के द्वारा राधा-कृष्ण के वेशभूषा में आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।विद्यालय के बच्चों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था।जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए बीस फीट ऊपर रखे मटके को सुंदर पिरामिड बनाते हुए फोड़ने में सफलता पाई।विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा भी पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ा गया। मान. मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।कलेक्टर कन्नौजे के द्वारा सभी बच्चों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई थी जिसे सभी बच्चों को बांटा गया।अंत में प्राचार्य जे. मिश्रा जी के द्वारा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।


