समाजसेवा में जुटे समाज सेवी – सतीश यादव

सारंगढ़ । कमला नगर स्थित एक यादव परिवार दो बेटों का स्वास्थ्य बिगड़ जाने के कारण उसे रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया ।बच्चों की स्थिति गंभीर थी जिसमें एक की उम्र 15 और एक की उम्र 8 साल हैं , 15 साल वाले की निधन हो गया । यादव समाज के लोगों ने धन एकत्रकर पीड़ित परिवार को दिया गया । जिससे दूसरे बच्चे का इलाज संभव हुआ व इसी पैसों से मृत बच्चे का दस गात्र संभव हुआ । इस दुख की घड़ी में पूरा यादव समाज उस भाई के लिए खड़े थे , समाज में एकता की नयी मिसाल दिखी । इस सामाजिक सहयोग कार्य में हमारे समाजसेवी सतीश यादव , जिलाध्यक्ष फिरु यादव , नीलाधार यादव, सियाराम यादव ,मनोज यादव ,विकास यादव ,राजेश यादव ,पुरन यादव, गोपाल यादव ,चेतन यादव, राम कुमार यादव उपस्थित रहे ।
समाजसेवी सतीश यादव ने सामाजिक संगठनों , समाज सेवियों को नियमित रूप से नि:स्वार्थ भाव के साथ समाज सेवा जारी रखने का प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि – समाज अलग है और सरकार अलग है । सरकार अपना कार्य कर रही है। वहीं समाज सेवा का कार्य करने वाले यह महत्वपूर्ण कार्य करते हुए सरकार को विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं ।जिससे सामाजिक सुरक्षा को बल मिलता है।समाजसेवियों तथा गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने जानकारी दी की वे समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्यरत है। विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। स्व सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूती से कार्यरत हैं। समाजसेवी सतीश यादव ने बताया कि उन्होंने कुछ बस्ती गोद ले रखे हैं, जिनके सर्वांगीण विकास में वे जुटे हुए हैं । बेटियों के संरक्षण के लिए लागू बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आपकी बेटी हमारी बेटी आदि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम के रूप में सारंगढ़ जिला के लिंग अनुपात में वृद्घि हुई है । समाजसेवियों को उनके सामाजिक योग दान के लिए शुभकामनाएं दी ।


