BlogCHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में कमियों का जखीरा



सारंगढ़ । नगर के अपेक्स बैंक के पास स्थित मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जहां एक नहीं सैकड़ो कमियां देख सकते हैं । आज के समय में स्वास्थ्य सेवाएं मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है सरकारी अस्पताल में सीमित सुविधा और बढ़ती हुई भीड़ के कारण लोग निजी अस्पतालों का रूख करते हैं मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में मरीज के साथ डॉक्टर्स सिर्फ लूट कर रहे हैं । इस अस्पताल में सबसे बड़ी कमी इलाज का अत्यधिक महंगा होना , सामान्य जांच और दवाइयां पर यहां जरूरत से अधिक शुल्क लिया जाता है । कई बार लाभ कमाने की दृष्टि से अनावश्यक टेस्ट, ऑपरेशन तक कराए जाते हैं । दूसरी बड़ी कमी यहां पार्किंग की सुविधा नहीं है वेस्ट मटेरियल की समस्या बनी हुई है जरूर की रिकवर मरीजों का पूरा नहीं करते वही इस अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है ।

मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल अपनी कमियों के लिए अलग से पहचान बना चुकी है । यहां पारदर्शिता का अभाव है , मरीज और उनके परिजनों को खर्च और उपचार की सही जानकारी नहीं मिलती । बिलिंग की प्रक्रिया जटिल होती है और वास्तविक खर्च का कारण स्पष्ट नहीं बताया जाता । गरीब मरीजों की उपेक्षा देखी जा सकती है । आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग मंहगे इलाज का खर्चा वहन नहीं कर पाते और आयुष्मान कार्ड होते हुए भी उन्हें नगद राशि देनी पड़ती है । यह अस्पताल सरकारी नियमों और मानकों का पालन नहीं कर रहा है । डॉक्टर और स्टाफ का व्यवहार भी पेशेवर नहीं अपितु रूखा है। सबसे गंभीर समस्या यह है कि – आपातकालीन स्थिति में इलाज में देर कर दी जाती है पहले फीस या जमा राशि  पर जोर दिया जाता है जिस से मरीज की जान जोखिम में पड़ सकती है । जिला चिकित्सा अधिकारी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल पर ध्यान देंवे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest