BlogCHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ भाजपा मंडल ने अटल जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि



सारंगढ़। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर सारंगढ़ भाजपा मंडल द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर के नवनिर्मित अटल परिसर में वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा परिवार के सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर अटल जी को नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण एवं देश के गौरव के लिए उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जुगल केशरवानी ने पोखरण परमाणु परीक्षण को देश के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण बताया। वहीं मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी ने अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल को सुशासन और विकास का स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि उनकी नीतियाँ देश के लिए मील का पत्थर साबित हुईं।

कार्यक्रम में भाजपा के संस्थापक नेता जुगल केशरवानी, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी, वरिष्ठ पार्षद सत्येन्द्र बरगाह, संगीत ठाकुर, यश कुमार यादव, राजेश जायसवाल, राजा गुप्ता, अवधेश ठेठवार, अरविंद हरिप्रिया, प्रकाश अग्रवाल, विश्वनाथ बहिदार, सूरज गुप्ता, विकास थवाईत, निखिल बानी, वीरेंद्र निराला, महेंद्र केजड़ीवाल, राहुल केशरवानी, छेदी यादव, जीवन रात्रे, मनोज जायसवाल, दीपक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest