मौदहापारा में धारदार बटनदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
📡36garhnewsupdate.com

रायपुर। 21/9/2026
मौदहापारा थाना क्षेत्र में धारदार बटनदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद कर जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध हथियार लेकर घूमने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मौदहापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मेकाहारा अस्पताल एंबुलेंस स्टैंड के सामने एक व्यक्ति धारदार बटनदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान लोकेश बंजारे, निवासी छतौना, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 153/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
लोकेश बंजारे, पिता स्व. शत्रुघन बंजारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी छतौना, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर।



