CHHATTISGARHnewsraipur

विकसित भारत @2047 पर जे.आर. दानी कन्या विद्यालय में विविध कार्यक्रम

📡36garhnewsupdate.com

20/9/2026

रायपुर, 19 सितंबर 2026। सेवा संकल्प समर्पण अभियान के तहत जे.आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय, रायपुर में ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्राओं ने रंगोली, भाषण, पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हितेष दीवान ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए अनुशासित जीवनशैली के साथ पर्यावरण संरक्षण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सार्थक उपयोग को समझना आवश्यक है।

इस अवसर पर छात्रा देविका कुर्रे ने अपने भाषण के माध्यम से सहपाठियों को सुगम और सुसंस्कृत भारत की पहचान से अवगत कराया। वहीं दिव्या तिवारी ने देश की संस्कृति और परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता ज्योति सक्सेना, मीनू पांडे, प्रधान पाठिका क्रांति चंद्राकर सहित शिक्षकगण और छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest