लोरमी में सेवा संकल्प अभियान के तहत वरिष्ठजनों का सम्मान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पेंशनधारियों के पैर पखारकर लिया आशीर्वाद
📡36garhnewsupdate.com


दो हजार से अधिक वरिष्ठजनों का सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और यज्ञ-हवन
लोरमी, 17 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोरमी के मानस मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्नेह, सेवा एवं सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए।
समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने क्षेत्र के वरिष्ठ पेंशनधारियों के पैर पखारकर उनका आशीर्वाद लिया। वरिष्ठजनों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, यज्ञ एवं हवन का आयोजन भी किया गया। मानस भवन में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया।

वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर : अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव और ज्ञान समाज की महत्वपूर्ण पूंजी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कारों का हिस्सा है और उनके अनुभव एवं आशीर्वाद से समाज को निरंतर प्रेरणा मिलती है।
लोरमी में सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित
सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी नगर पालिका क्षेत्र में सवा लाख आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित किए जाने की जानकारी दी गई। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, अटल परिसरों, चौक-चौराहों, मंदिरों एवं गुरुद्वारों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। आयोजकों के अनुसार, इन दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की गई।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिंदन दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गुरमीत सलूजा, धनीराम यादव, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजना दास, रत्ना काटले, अनिता साहू, शैलेश पाठक, रामेश्वर बंजारे, प्रदीप मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल, रामवतार तितरा, राधेश्याम अग्रवाल, संतोष साहू, महाजन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, दिनेश कश्यप, राजेंद्र साहू, लेखराज सिंह, दिनेश साहू सहित पार्षद, एल्डरमैन, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे।



