सेवा संकल्प अभियान 2026 का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने सफाई श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
📡36garhnewsupdate.com


छत्तीसगढ़ महतारी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के आसपास की सफाई में जनप्रतिनिधियों व आमजनों ने लिया हिस्सा
रायपुर, 17 सितंबर 2026
सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता एवं जनजागरूकता से जुड़ी सकारात्मक गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनों के साथ सफाई श्रमदान किया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टोरेट परिसर के सामने स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तथा उसके आसपास के क्षेत्र में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही कलेक्टोरेट के सामने स्थित भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और आसपास के क्षेत्र में भी सफाई श्रमदान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने इस माध्यम से नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने का सकारात्मक संदेश दिया।

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, एमआईसी सदस्य गायत्री चंद्राकर, संजना हियाल, संतोष साहू, अमर गिदवानी, खेमकुमार सेन, भोला राम साहू, अवतार सिंह बागल तथा जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रीतम सिंह ठाकुर, सचिन बी. मेघानी सहित आमजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा नगर निगम के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता योगेश कडु, जोन-4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एक माह तक चलेंगी विविध गतिविधियां
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक रायपुर नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न सकारात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश तथा रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम रायपुर के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
अभियान के दौरान महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद एवं एल्डरमैन के मार्गदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, जनजागरूकता और जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
नगर निगम के माध्यम से संचालित इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।



