CHHATTISGARHnewsraipur

जनशिकायत पर तत्काल कार्रवाई: जोन 7 में 2 सांड पकड़े गए, निर्धारित गौठान भेजे गए

📡36garhnewsupdate.com

सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में आवारा मवेशियों की निगरानी लगातार जारी

रायपुर, 17 सितंबर 2026

जनशिकायत प्राप्त होते ही नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 7 क्षेत्र में आवारा मवेशियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की गई। नगर निगम मुख्यालय के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

निर्देशों के पालन में नगर निगम जोन 7 की काऊकेचर टीम ने संबंधित क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 2 सांडों को पकड़कर नियमानुसार निर्धारित गौठान में भेजा। इसके साथ ही क्षेत्र में आवारा मवेशियों के दोबारा विचरण पर नजर रखने तथा आवश्यकता अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश टीम को दिए गए हैं।

नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से आवारा मवेशियों को हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

निगम के जोन 1 से 10 तक की काऊकेचर टीमें मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर प्रतिदिन निरीक्षण एवं सतत निगरानी कर रही हैं। सड़क पर विचरण करते पाए जाने वाले आवारा मवेशियों को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। आवारा मवेशियों के संबंध में निगम की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest