CHHATTISGARHnewsraipurSARANGARH-BILAIGARH

सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रक्तदान शिविर

📡36garhnewsupdate.com

जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 सितंबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के साथ जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुए शिविरों में अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में आयोजित मुख्य रक्तदान शिविर का शुभारंभ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में युवाओं समेत विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने आगे आकर रक्तदान किया।

जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी आयोजित रक्तदान शिविरों में लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सामाजिक और समाजसेवी संगठनों ने भी शिविर में सहयोग करते हुए रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदान के महत्व, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता और नियमित स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर नागरिकों को जानकारी दी। साथ ही स्वस्थ और पात्र नागरिकों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की गई।

जिलेभर में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से लोगों ने रक्तदान को मानव सेवा से जोड़ते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया। बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने सेवा संकल्प अभियान के सेवा, संवेदना और जनभागीदारी के उद्देश्य को मजबूती दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest