CHHATTISGARHnewsraipurधरसीवां

धरसीवा में उप पंजीयक कार्यालय शुरू, 60 गांवों के लोगों को मिलेगी रजिस्ट्री की सुविधा

📡36garhnewsupdate.com

रायपुर, 16 सितंबर 2026

धरसीवा क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। धरसीवा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय (रजिस्ट्री ऑफिस) का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन एवं पूजन किया गया।

नए रजिस्ट्री कार्यालय के शुरू होने से धरसीवा सहित आसपास के करीब 60 गांवों के लोगों को अब दस्तावेजों की रजिस्ट्री कराने के लिए रायपुर जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे ग्रामीणों के समय, धन और श्रम की बचत होगी तथा अपने क्षेत्र में ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा मिलेगी।

कार्यालय के शुभारंभ के पहले ही दिन 12 दस्तावेजों की रजिस्ट्री सफलतापूर्वक पूरी की गई। इससे कार्यालय में रजिस्ट्री संबंधी सेवाओं के सुचारू संचालन की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष शकुंतला सेन, उपाध्यक्ष दिनेश खुटे, जनपद सदस्य पूजा वर्मा, सरपंच साहिल खान, उपसरपंच ललित साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद साहू, उपाध्यक्ष राजा भैया सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने नए कार्यालय को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण जनसुविधा बताया। विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रजिस्ट्री कार्यालय शुरू किया गया है। इससे धरसीवा और आसपास के गांवों के लोगों को अपने ही क्षेत्र में दस्तावेज पंजीयन की सुविधा मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest