रायपुर में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, संचालक और मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट में मामला दर्ज
📡36garhnewsupdate.com


रायपुर। 11/9/2026
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री मिलने के साथ ही स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई।
पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन के निर्देशन में एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन और थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम ने 10 सितंबर 2026 को इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में जांच की।
जांच के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। पुलिस का आरोप है कि स्पा सेंटर के संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर, निवासी टिकरापारा, और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3, द्वारा दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों से पूछताछ में भी संचालक और मैनेजर द्वारा कथित तौर पर जबरन देह व्यापार कराए जाने की बात सामने आई।
मामले में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 152/2026 के तहत अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 4, 5 और 7 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


