CHHATTISGARHnewsraipurजगदलपुर

मां के नाम पौधा, प्रकृति के नाम संकल्प: जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगा हरित विस्तार

📡36garhnewsupdate.com

जगदलपुर। 10/9/2026

शहर को हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में जगदलपुर में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत हुई। जनजातीय गौरव वाटिका कुम्हड़ाकोट में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पौधारोपण किया। इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी पौधे लगाए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में ढाई हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान को नगर निगम और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से आगे बढ़ाया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर और सड़क किनारे पौधारोपण से शहर के हरित क्षेत्र में विस्तार होगा। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जगदलपुर की सुंदरता और यातायात मार्गों का सौंदर्य भी बढ़ेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में शांति और विकास का वातावरण मजबूत होने से देश-दुनिया से पर्यटकों का आगमन लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जगदलपुर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित करने के लिए हरित वातावरण बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने पौधारोपण की इस पहल के लिए वन विभाग और नगर निगम जगदलपुर की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest