CHHATTISGARHnewsraipur

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर जागरूकता अभियान

📡36garhnewsupdate.com

रायपुर। 8/9/2026

रायपुर नगर निगम द्वारा वायु गुणवत्ता में सुधार और वायु प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। महापौर मीनल चौबे एवं नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर आयोजित अभियान का संचालन जोन-3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

अभियान के दौरान जोन-3 के स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक एवं स्वच्छता दीदियों ने मरीन ड्राइव क्षेत्र में जनजागरूकता रैली निकाली। इस दौरान नागरिकों को वायु प्रदूषण के कारणों, उसके दुष्प्रभावों और वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के उपायों की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 33 स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला, तेलीबांधा में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छता निरीक्षक एवं स्वच्छता दीदियों ने प्रधान पाठक और शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण के कारण, प्रभाव एवं रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना तथा वायु गुणवत्ता सुधार में सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest