CHHATTISGARHnewsraipur

कलेक्ट्रेट में 40 वर्ष से अधिक उम्र के अधिकारियों-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण

📡36garhnewsupdate.com

रायपुर, 8 सितंबर 2026

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में 40 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए इस शिविर में अधिकारियों-कर्मचारियों की ईको, ईसीजी, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई।

शिविर के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहकर ही प्रशासनिक दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के कारण अधिकारी-कर्मचारी कई बार अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना और समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest